HomeBreaking Newsकोरोना ब्रेकिंग : आज मिले 338 कोरोना पाजिटिव, आठ की गई जान,...

कोरोना ब्रेकिंग : आज मिले 338 कोरोना पाजिटिव, आठ की गई जान, जिलों की देखें स्थिति

ADVERTISEMENTS

देहरादून। आज यानी मंगलवार को जारी स्वास्थ्य विभाग को कोरोना विशेष बुलेटिन प्रदेश भर के लिए राहत वाली खबर लेकर आया। आज कुल 338 नये संक्रमित पाए गए। इस तरह प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर के 52329 हो गया है। अब प्रदेश के अलग लग चिकित्सालयों में 8414 मरीज अपना इलाज करा रहे हैं। आज कुल आठ कोरोना मरीजों ने दम भी तोड़ा। अब तक 677 लोगों की मृत्यु इस संक्रमण से हो चुकी है।

आज देहरादून में सबसे अधिक 123, हरिद्वार में 55,उधम सिंह नगर में 39,उत्तरकाशी में 32, नैनीताल में 20, बागेश्वर में 19, चमोली में 9, चंपावत में तीन, पौड़ी में 7, रुद्रप्रयाग में 8, टिहरी में 3 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।


इसके अलावा प्रदेश में आज 8 कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा। इनमें एम्स ऋषिकेश में दो,एसटीएच हल्द्वानी में दो, दून मेडिकल कालेज में एक, दून के सिनर्जी हॉस्पिटल में दो, महंत इंद्रेश चिकित्सालय में एक मरीजों ने दम तोड़ा।

आपको या आपके मित्रों को हमारी खबरें उनके मोबाइल पर नहीं मिल रही हैं तो कृपया नीचे दिए गए लिंक को उनसे साझा कर क्लिक करने को कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments