HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : दीपक वर्मा के नगर पालिका परिषद में सदस्य नामित होने...

अल्मोड़ा : दीपक वर्मा के नगर पालिका परिषद में सदस्य नामित होने पर हर्ष की लहर, भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

व्यापार मंडल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल अल्मोड़ा व स्वर्णकार संघ के प्रदेश सचिव दीपक वर्मा के राज्यपाल द्वारा नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में सदस्य नामित किए जाने पर नगर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। विधानसभा उपाध्यक्ष व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित अटवाल, कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर विनीत बिष्ट, सभासद मनोज जोशी, पूर्व सभासद अजय वर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरनानी, नगर महामंत्री संजय साह आदि ने दीपक वर्मा को यह महत्वपूर्ण ​पद व जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है। इधर दीपक वर्मा ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे। साथ ही नज उपेक्षाओं पर हमेशा की तरह इस बार भी खरे उतरेंगे। ज्ञात रहे कि गत दिवस सैलाखोला वार्ड से दीपक वर्मा तथा नंदा देवी वार्ड से अर्जुन बिष्ट को पालिका में सदस्य नामित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments