HomeAgricultureकिच्छा न्यूज : धान खरीद केंद्र का क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष राठौर...

किच्छा न्यूज : धान खरीद केंद्र का क्रय विक्रय समिति अध्यक्ष राठौर और सांसद प्रतिनिधि बग्गा ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

किच्छा । सरकारी क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन मूलचंद राठौर व सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा ने धान खरीद तोल केंद्र पर पहुंचकर किसानों का धान तुलवाते हुए क्रय केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर समिति के चेयरमैन राठौर तथा सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा ने कृषि उत्पादन मंडी समिति, ग्राम चुकटी देवरिया तथा ग्राम बंडिया में धान खरीद केंद्र का विधिवत उद्घाटन करते हुए किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर समिति चेयरमैन मूलचंद राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों में तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ देश के किसानों को मिल रहा है । उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की हितेषी है और किसानों की आय दुगनी करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा ने विपक्षी दलों पर सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए पारित किए गए बिल पूरी तरह से किसानों के हित में हैं, लेकिन राजनैतिक रोटियां सेंकने तथा राजनैतिक लाभ लेने के लिए विपक्षी दलों द्वारा सरकार को बदनाम करने तथा किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बनाए गए बिल के पास होने के बाद सरकार द्वारा घोषित होने वाला न्यूनतम मूल्य एमएसपी किसी कीमत पर समाप्त नहीं होगा , जिसकी घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की जा चुकी है। इस मौके पर सचिव गौरव शर्मा, राम सिंह मेहरा, देव सिंह कोरंगा, हरिंदर सिंह, दलीप सिंह जीना, महेंद्र अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गुरलाल सिंह, अमृतपाल सिंह, योगेश कुमार व अमरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे ।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments