देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना के मामलों में अन्य दिनों के मुकाबले बेहद कर्मी दर्ज की गई। लेकिन चिंता का सबब मौतों का आंकड़ा बन रही है। आज राज्य भर से 365 नए मामले सामने आए हैं। इसके उलटे मरने वालों की संख्या 14 रही। इस प्रकार राज्य में मौत का आंकड़ा 625 पहुंच गया है। जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 49248 पहुंच गई है। अभी प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में 8544 लोग अपना उपचार करा रहे हैं।रिकवरी रेट भी बढ़कर 80 फ़ीसदी से अधिक हो गया है।

आज देहरादून में मिले 62 कोरोना पॉजिटिव मरीज,उधमसिंह नगर में मिले 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज, नैनीताल में 50 और हरिद्वार में मिले 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके अलावा चमोली में 41, पौड़ी में 39, रुद्रप्रयाग में 26, चंपावत में 14, अल्मोड़ा में 13, पिथौरागढ़ में नौ, उत्तरकाशी में 7, बागेश्वर में 6 और टिहरी में एक कोरोना मरीज सामने आया।
Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!
उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।
पूरी खबर पढ़ें
आज प्रदेश में 14 कोरोना संक्रमितों ने दम भी तोड़ा। इनमें से एम्स ऋषिकेश में 6, दून मेडिकल कालेज में 5,एसटीएच हल्द्वानी में दो और जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा। आज मौत के गाल में समाए सभी लोग 27 से 81 आयु वर्ग के बीच के हैं।










