HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला : टैक्सी चालकों ने डीएम से की टैक्सी किराया बढ़ाने की...

पनुवानौला : टैक्सी चालकों ने डीएम से की टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग, स्वीकृति को भेजी नई किराया सूची, हुई बढ़ोतरी तो इन रूटों पर यह होगा टैक्सी किराया….

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, पनुवानौला
शासन स्तर पर अनलॉक की प्रक्रिया के बीच टैक्सी चालकों को जहां पूरी सवारी भरने और पूर्व निर्धारित किराया ही यात्रियों से लेने को कहा गया है, वहीं टैक्सी संचालकों ने जिलाधिकारी से टैक्सी वाहनों का किराया बढ़ाये जाने की मांग की है। टैक्सी मालिक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी भनोली के माध्यम से डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा ​है कि वर्तमान में डीजन, पेट्रोल व गाड़ियों के इन्श्योरेंस में दोगुनी—तिगुनी बढ़ोत्तरी को देखते हुए किराया बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस समय कोरोना काल में टैक्सी वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिस कारण टैक्सी वाहनों का किराया बढ़ाये जाने की जरूरत है।​ जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन के साथ बढ़ायी गई सूची भी संलग्न की गई है। ज्ञापन भेजने वालों में टैक्सी मालिक सेवा समिति के अध्यक्ष हेमंत लाल साह, राजेंद्र सिंह, नारायण राम, गोकुल नाथ, भुवन भट्ट, दिवान सिंह, रणजीत सिंह, केवल भट्ट, महेश गैड़ा, सुरेश राम आदि के हस्ताक्षर हैं।

रूट एवं किराया
पनुवानौला से अल्मोड़ा – 80
दन्या से अल्मोड़ा – 140
पनुवानौला से बाड़ेछीना – 40
अल्मोड़ा से जागेश्वर – 110
अल्मोड़ा से नैनी जागेश्वर – 150
पनुवानौला से हल्द्वानी – 350
पनुवानौला से पेटशाल – 60
पनुवानौला से एनटीडी – 80
पेटशाल से अल्मोड़ा – 50
अल्मोड़ा से बाड़ेछीना – 60
अल्मोड़ा से आरतोला – 90
अल्मोड़ा से गरूड़ाबांज – 100
अल्मोड़ा से धौलादेवी – 130
अल्मोड़ा से काफलीखान – 120
अल्मोड़ा से चितई – 40
पनुवानौला से दन्या – 60
अल्मोड़ा से खेती – 150

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments