पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : ढेर हो गया चंडाक छाना गांव का आतंक बना नरभक्षी गुलदार

0

पिथौरागढ़। चंडाक छाना गांव में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से आतंक का पर्याय बना नरभक्षी ढेर कर दिया गया है। आज सुबह लगभग सवा चार बजे मेरठ से आए शिकारी सैयद अलविन हादी ने उसे निशाना बनाया। हालांकि गुलदार की उम्र लगभग दस साल ही थी लेकिन उसके दांत और पैरों के नाखून खराब हो चुके थे। वह जंगली जानवरों का शिकार करने में अक्षम था,इसलिए सबसे आसान शिकार में इंसानों को निशाना बना रहा था।


ADVERTISEMENTS

उप प्रभागीय वन अधिकारी नवीन चंद्र पंत के अनुसार मेरठ से सोमवार दोपहर पिथौरागढ़ पहुंचे वाइल्डलाइफ शूटर सैयद अलीविन हादी लगातार प्रभावित क्षेत्र में गुलदार की तलाश में थे। गत सायं उन्होंने गुलदार द्वारा मारी गई बच्ची के घर के आसपास ही अपना ठौर बना लिया। आज सुबह लगभग सवा चार बजे गुलदार वहां पहुंचा और हादी ने उस पर गोली दाग दी। नरभक्षी वहीं ढेर हो गया।

कालाढूंगी अपडेट : पहले पटका और फिर महिला की छाती पर रख दिया हाथी ने पैर

ADVERTISEMENTS