HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सुरेश चंद्र का हुआ निरीक्षक एलआईयू के पद पर प्रमोशन,...

अल्मोड़ा : सुरेश चंद्र का हुआ निरीक्षक एलआईयू के पद पर प्रमोशन, शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक उत्तराखंड पुष्कर ज्योति द्वारा जारी आदेश के तहत अभिसूचना इकाई अल्मोड़ा में कार्यरत उप निरीक्षक सुरेश चंद्र आर्य पुत्र जगत राम आर्य की निरीक्षक अभिसूचना के पद पर पद पर पदोन्नति हो गई है। ज्ञातव्य हो कि मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड से आज जारी आदेश में 32 कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ मिला है, जिनमें से एलआईयू अल्मोड़ा से सुरेश चंद्र शामिल हैं। विभागीय चयन समिति द्वारा की गई संस्तुति के आधार पर उनका प्रमोशन हुआ है। उल्लेखनीय है कि सुरेश चंद्र की एक कर्तव्यनिष्ठ कार्मिक के रूप में अपनी अलग पहचान है। उनकी पदोन्नति पर पुलिस कार्यालय में कार्यरत समस्त स्टॉफ व गणमान्य नागरिकों ने हर्ष जताया है। हम सीएनई परिवार की ओर से उन्हें पदोन्नति पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।

पढ़िये संबंधित ख़बर, नीचे दिए लिंक पर करें क्लिक —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments