सोमेश्वर : हुकम सिंह बोरा राजकीय महाविद्यालय, सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत बीकाम षष्टम् सेमेस्टर के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा आगामी 4 अक्टूबर, 2020 को दोपहर 12 बजे से संपादित होगी। यह जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य ड़़ा. बलदेव राम ने दी है। उन्होंने बताया है कि परीक्षार्थी मौखिक परीक्षा के लिए अपने साथ सभी विषयों के असाइन्मैन्ट एवं पंचम सेमेस्टर की अंकतालिका अनिवार्य रूप से लायेंगे और निर्धारित समय में महाविद्यालय में उपस्थित होंगे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कोरोनाकाल के मद्देजनर मास्क व सेनेटाइजर का नियमित प्रयोग करने तथा एक-दूसरे से उचित दूरी बनाये रखने के लिए कहा है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


