HomeBreaking Newsआपके काम की खबर : जिले की ये तीन सड़कें नवीनीकरण के...

आपके काम की खबर : जिले की ये तीन सड़कें नवीनीकरण के लिए बंद रहेगी, घर से निकलने से पहले देख लें यह खबर

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद की तीन सड़कों हैड़ाखान-काठगोदाम, भवाली-नैनीताल-पंगोट तथा नैनीताल-कालाढुंगी मोटर मार्ग में नवीनीकरण कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता के अनुरोध पर सड़क नवीनीकरण कार्य दौरान यातायात प्रतिबन्धित करने की स्वीकृति दी है। नवीनीकरण कार्य हेतु 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन हैड़ाखान-काठगोदाम मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 5 बजे तक बन्द रहेगा।

उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के दौरान प्रतिदिन भवाली-नैनीताल-टॉकी-पंगोट मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सांय 4 बजे से 05 बजे तक बन्द रहेगा। इसी प्रकार 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रतिदिन नैनीताल-कालाढुंगी मोटर मार्ग पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक, फिर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक उसके पश्चात अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक तथा सायं 4 बजे से 5 बजे तक बन्द रहेगा।

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

उन्होंने लोनिवि के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे सड़क नवीनीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें ताकि यात्रियों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत निर्गत दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्य सम्पादित कराये जायें तथा मार्ग में दिशा सूचक एवं नोटिस बोर्ड लगाये जायें। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे सड़क नवीनीकरण कार्य में सहयोग करें ताकि कार्य समय से पूर्ण हो सके।

उत्तराखंड में पर्यटकों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म

ब्रेकिंग न्यूज़ : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर केबल ऑपरेटर की मौत, केबल लगाने के लिए खंभे पर चढ़ा था

किच्छा : संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका मिला युवक का शव, पति-पत्नी हुआ था विवाद

अब वाहन की पूरी क्षमता के अनुसार भरी जा सकेंगी सवारियां, किराया भी कोरोना काल से पहले का ही लगेगा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments