HomeUttarakhandAlmoraसाइबर क्राइम : सावधान ! आपकी फेसबुक आईडी पर है हैकर्स की...

साइबर क्राइम : सावधान ! आपकी फेसबुक आईडी पर है हैकर्स की नज़र ! समाजसेवी संतोष जोशी की आईडी हुई हैक, मित्रता सूची में शामिल लोगों से रूपयों की मांग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा
सोशल ​मीडिया में साइबर अपराधियों द्वारा रोज नए—नए तरीके अख्तियार कर आम जनता की जेब में डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद में काफी समय से लोगों की फेसबुक आईडी हैक करने का काम चल रहा है। नगर क्षेत्र में समाजसेवी संतोष जोशी की आईडी हैक कर उनकी मित्रता सूची में शामिल लोगों से रूपयों की मांग की जा रही है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। साथ ही अपनी मित्रता सूची में शामिल सभी लोगों से उनकी आईडी से रूपयों की मांग करने वाले को कतई धनराशि का ट्रांजेक्शन नही करने की अपील की है।
यहां लक्ष्मेश्वर स्थित गुरू कृपा जनरल स्टोर के प्रोपराइटर संतोष कुमार जोशी उस वक्त हैरत में पड़ गये जब उन्हें पता चला कि उनकी फेसबुक आईडी से लोगों को मैसेज भेज कोई रूपयों की मांग कर रहा है। जानकारी मिली है कि उनकी आईडी से उनकी मित्रता सूची में शामिल दर्जनों लोगों को अज्ञात साइबर अपराधी मैसेज भेजकर यह कह रहा है कि उसका एक्सीडेंट हुआ है और वह अस्पताल में है। उसे जल्द से जल्द आनलाइन रूपये भेज दिये जायें। शक होने पर संतोष जोशी को लोगों ने इस बावत जब सूचित किया तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इस विषय में अवगत करा दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी कई लोगों की फेसबुक आईडी हैक हो चुकी है। ठीक इसी तरह हैकर लोगों से रूपयों की मांग करता रहता है। हालांकि अब बार—बार इस प्रकार की घटनाएं सामने आने से लोग सतर्क हो चुके हैं। इसके बावजूद कुछ लोग झांसे में आकर अज्ञात हैकर का अपना मित्र समझ रूपये भेज दिया करते हैं। हालांकि अब तक इस तरह फेसबुक आईडी हैक करने वाले के विषय में पुलिस कुछ भी पता नही कर पाई है। आज की तारीख़ तक पुलिस के हाथ खाली हैं और हैकर्स अपना काम लगातार कर रहे हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

इस तरह बरतें सावधानी
अपने फेसबुक अकाउंट का समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें। पासवर्ड ऐसा ना रखें जो आपके मोबाइल नंबर या डिजिट हो। पासवर्ड में न्यूमेरिक की, नंबर की और स्पेशल की का उपयोग करें। उदाहरण के तौर पर- As##@123. साथ ही फेसबुक पर प्राइवेसी सिस्टम पर जाकर अपनी जानकारियों को हाइड कर दें। मोबाइल नंबर, फ्रेंड्स लिस्ट और पर्सनल जानकारी को हिडन करें ताकि कोई भी व्यक्ति आपकी निजी जानकारी का पता नहीं लगा सके।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments