HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : आज कोरोना ने दी राहत, तीन नए मरीज मिले,...

बागेश्वर न्यूज : आज कोरोना ने दी राहत, तीन नए मरीज मिले, तीन ही स्वस्थ हो कर घर लौटे, 99 का इलाज जारी

बागेश्वर। जिले में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए। जबकि इतने ही लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया है। अब जिले में 99 कोरोना संक्रमित चिकित्सालय में अपना इलाज करवा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 363 लोगों के सैंपल भेजे गये। अब तक 16902 सैंपल भेजे जा चुकें हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 574 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 472 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 99 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं। जबकि 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना के 3 नए केस आए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आज सुनिए सुनो कहानी में हिमाचल के कथाकार प्रदीप गुप्ता की कहानी आन डयूटी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments