हल्द्वानी। बच्चीनगर गांव की नहर में कल रात मिला अज्ञात शव बिठौरिया निवासी और हरिपुर जमन सिंह राजकीय इंटर कालेज के क्लर्क नीतेश नेगी का था। उनकी मां ने शव की शिनाख्त की। नीतेश शुक्रवार की शाम किसी युवक के साथ स्कूटी में सवार होकर घर से निकला था। रात में उसकी लाश सिंचाई नहर से बरामद की गई थी। देर सायं शव की शिनाख्त बिठौरिया निवासी गीता देवी ने अपने पुत्र नीतेश नेगी के रूप में की। शव की अंगुलियों व सिर पर चोट के निशान पाए जाने के कारण परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने तक पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।
40 वर्षीय नीतेश का बडा भाई बंगलुरू में नौकरी करता है और बहन मुंबई में। नीतेश को पिता के स्थान पर नौकरी मिली थी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


