चम्पावत। तत्कालीन उत्तर प्रदेश में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे कृष्ण चंद्र पुनेठा का कल रात निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। लोहाघाट स्थित घर पर उन्होंने अन्तिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्हें इलाज के लिए देहरादून ले जाया गया जहां से मुबंई भेजा गया था। कुछ दिन पहले वह अपने घर लोसाघाट लौट आए थे। पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट आदि पार्टी नेताओं ने संवेदना व्यक्त की है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS



