HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज : निजी स्कूलों की फीस संबधी जांच का दूसरा चरण...

हल्द्वानी न्यूज : निजी स्कूलों की फीस संबधी जांच का दूसरा चरण शुरू, बीस स्कूलों की हो रही जांच, कोई अभिभावक नहीं पहुंचा पहले दिन शिकायत लेकर

हल्द्वानी। निजी स्कूलों की फीस संबंधी शिकायतों की जांच का दूसरा चरण शुरू हो गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता के निर्देश पर चार टीमें बीस नए स्कूलों की शिकायतों की जांच कर रही हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गुप्ता द्वारा शिक्षा अधिकारियों की गठित टीम ने द्वितीय चरण में बुधवार को जांच केन्द्र दीक्षांत इन्टरनेशनल स्कूल, सी ग्रीनवैली स्कूल, होली ट्रिनीटी पब्लिक स्कूल लालकुआ, किंगफोर्ड स्कूल कुसुमखेडा में क्षेत्र के 20 निजी स्कूलों में 10 बजे से 2 बजे तक 11 बिन्दुओं पर जांच की गई तथा 11 बिन्दुओं की सूचना का अभिलेखों से मिलान कर सत्यापन किया गया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा सभी 4 जांच केन्द्रों के साथ समन्वय करते हुये प्रत्येेक केन्द्र का निरीक्षण किया। मिश्रा ने बताया कि सभी स्कूलों द्वारा जांच टीम द्वारा मांगी गई सूचनाओं को उपलब्ध कराया गया। उन्होेंने बताया कि सूचना व अभिलेखों का सत्यापन के उपरान्त संकलित कर जांच रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी। उन्होंने बताया कि 24 सितम्बर (गुरूवार) को भी 4 केन्द्रों मे जांच टीमों द्वारा निर्धारित 20 निजी स्कूलों की जांच की जायेगी व अभिभावकों व अन्य द्वारा की गई शिकायतों को संकलित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को चारों केन्द्रों में कोई भी अभिभावक एवं व्यक्ति द्वारा शिकायत नहीं की गई। उन्होंने बताया कि जांच टीमों द्वारा सभी 20 स्कूलों के शुल्क सम्बन्धित अभिलेखों को स्कूलों से प्राप्त कर लिया गया है जांच टीमे इन अभिलेखों का गहराई से पड़ताल करेगी और फीस सम्बन्धी शासनादेश के विपरीत किसी विद्यालय मे फीस प्रकरण पाया जाता है तो सम्बन्धित विद्यालय के प्रति कठोर कार्यवाही की अनुशंसा की जायेगी।
जांच टीम में खण्ड शिक्षा अधिकारी भाष्करानन्द पाण्डे, चक्षुपति अवस्थी,कलेश्वरी मेहता, मधुसूदन मिश्र, किशन चन्द्र लोहनी, सुरेन्द्र सिह रौतेला, बलवन्त सिंह मनराल,जेपीएन सिंह, बंशीधर अंडोला, प्रयाग सिंह रावत, मनोज कुमार उप्रेती थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments