HomeUttarakhandAlmora​अतिवृष्टि में ढह गया मकान, डभरा गांव के आनंद सिंह ने लगाई...

​अतिवृष्टि में ढह गया मकान, डभरा गांव के आनंद सिंह ने लगाई मुआवजे की गुहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई सहयोगी, भिकियासैंण

विकासखंड सल्ट की तहसील भिकियासैंण अंतर्गत ग्राम डभरा में गत जुलाई माह में अति​वृष्टि से ध्वस्त हुए आवासीय भवन के नुकसान पर भवन स्वामी ने जिलाधिकारी से मुआवजा प्रदान करने की गुहार लगाई है। इससे पूर्व खंड विकास अधिकारी को भी इस आशय का ज्ञापन सौंपा गया है।​उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में सल्ट क्षेत्र में भीषण बारिश हुई थी। इसी दौरान आनंद सिंह पुत्र स्व. कुबेर सिंह का आवासीय मकान ढह गया था। जिससे भवन स्वामी को भारी आर्थिक क्षति पहुंची थी। आनंद सिंह ने कहा कि वह एक गरीब व्यक्ति है तथा इस आर्थिक नुकसान की भरपाई नही कर पा रहा है। वह बहुत असहाय है तथा उसके पास आय का कोई भी अन्य स्रोत नही है। टूटे हुए मकान की मरम्मत कराने के लिए उसे आर्थिक सहायता की जरूरत है, जो किन्ही कारणों से आज तक नही मिल पाई है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले का व्यक्तिगत संज्ञान लेते हुए उसे शीघ्र आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है। जिससे वह शीघ्र आवासीय मकान का जीर्णोद्धार करा सके।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments