HomeUttarakhandPithoragarhपिथौरागढ़ : ओगला में बैगनआर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, दो युवक घायल

पिथौरागढ़ : ओगला में बैगनआर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, दो युवक घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पिथौरागढ़—धारचूला मोटरमार्ग में आज मंगलवार अपरान्ह को ओगला के पास एक बैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस कन्ट्रोल रूम पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़-धारचूला मोटरमार्ग से गुजर रही बैगनआर संख्या यूके 05—सी—7520 अचानक संतुलन गड़बड़ाने से खाई में जा गिरी। यह कार बरेली से डीडीहाट जा रही थी। इसमेंं तीन लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव शुरू किया। दुर्घटना में चालक डीडीहाट क्षेत्र के ओड़गांव निवासी 28 वर्षीय चालक दीपक प्रसाद पुत्र महेश प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई जबकि ​डीडीहाट क्षेत्र के नलपातु निवासी चंदन कन्याल पुत्र तेज सिंह (20 वर्ष) तथा गौरव खोलिया पुत्र खुशाल सिंह (20 वर्ष) घायल हो गए। जिन्हें खाई से निकालकर 108 वाहन सेवा से डीडीहाट स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments