HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विश्व शांति दिवस पर रचनाकार भुवन बिष्ट को सम्मान पत्र

अल्मोड़ा : विश्व शांति दिवस पर रचनाकार भुवन बिष्ट को सम्मान पत्र

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के रानीखेत तहसील अंतर्गत मौना निवासी रचनाकार भुवन बिष्ट अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर सम्मान पत्र से सम्मानित हुए हैं। उन्हें यह सम्मान पत्र उत्कृष्ट रचनाओं के लेखन के लिए शान्ति फाउण्डेशन गोंडा, उ.प्र. ने प्रदान किया है।
अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस पर शान्ति फाउण्डेशन गोंडा, उ.प्र.द्वारा विभिन्न राज्यों के रचनाकारों, लेखकों, चित्रकारों को सम्मानित किय है। फाउंडेशन द्वारा मानवता व शान्ति का संदेश देने वाली रचनाओं व कलाकृतियों का चयन किया जाता है। इसमें से उत्कृष्ट रचनाओं पर सम्मान दिया जाता है। इस बार यह सम्मान पत्र ई—माध्यम से प्रदान किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि रानीखेत के मौना निवासी रचनाकार भुवन बिष्ट को निरन्तर लेखन व उनकी रचनाओं के लिए शान्ति फाउण्डेशन ने सम्मान पत्र प्रदान किया है। भुवन को इससे पूर्व भी अनेक संस्थाओं से लेखन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। रचनाकार भुवन बिष्ट प्रतिष्ठित पत्र—पत्रिकाओं में हिन्दी व आंचलिक भाषा कुमाऊंनी में निरन्तर लेखन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments