HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना की चाल पर आज लगे ब्रेक, 5 नए...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना की चाल पर आज लगे ब्रेक, 5 नए मरीज हुए ट्रेस, 485 हुआ संक्रमितों का कुल आंकड़ा

बागेश्वर। जनपद में कोरोना की रफ्तार पर आज कुछ ब्रेक लगा। आज यहां 5 नए कोरोना मरीज सामने आए। जबकि आज चिकित्सालय से किसी मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया। अब तक जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 485 हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 338 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 14578 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमेंसे अभी तक जनपद में कोरोना के 485 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 355 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 128 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा है तथा 2 की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 5 नये केस आये है तथा आज कोविड चिकित्सालय से किसी भी मरीजों को डिस्चार्ज नही किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments