HomeCrimeपिथौरागढ़ : फर्जी फेसबुक आइडी बनाई और कर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, भरने...

पिथौरागढ़ : फर्जी फेसबुक आइडी बनाई और कर डाली आपत्तिजनक पोस्ट, भरने पड़े पांच हजार रुपये

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
जिले के बलुवाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति को फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ा। पुलिस ने पता लगाकर उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की और 5000 रुपये का जुर्माना भरवाया।
हुआ यूं कि पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट इलाके के ग्राम गुइयां निवासी संतोष सिंह पुत्र पदम सिंह ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाई और उस आईडी के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट की गई। इसकी भनक लगने पर थानाध्यक्ष बलुवाकोट ने इस व्यक्ति के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 51 (3), 81, 83 के तहत कार्यवाही करते की और चालान कर पांच हजार रुपये का जुर्माना भरवाया। साथ ही भविष्य में ऐसी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट प्रसारित नहीं करने की सख्त हिदायत दी। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने कोरोना महामारी के मद्देनजर सोशल मीडिया में अफवाह, भड़काऊ पोस्ट करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और लोक न्यूसेंस फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में ये कार्यवाहियां अमल में आ रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments