HomeDelhiब्रेकिंग न्यूज : लॉक डाउन के बीच फ्लाइट्स बुकिंग पर सख्त हुआ...

ब्रेकिंग न्यूज : लॉक डाउन के बीच फ्लाइट्स बुकिंग पर सख्त हुआ उड्डयन मंत्रालय पर, कहा ”घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन का कोई निर्णय नहीं”

नई दिल्ली/सी.एन.ई। कुछ एयर लाइन कंपनियों द्वारा लॉक डाउन की अवधि के तुरंत बाद की टिकट बुक किये जाने की बात को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए एडवांस बुकिंग नही करने की सख्त हिदायत दे दी है। उन्होंने सीधे शब्दों में कह दिया है कि मंत्रालय ने घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की कोई तारीख तय नही की है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट में लिखा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय स्पष्ट करता है कि अभी तक घरेलू या अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन खोलने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आगे यह भी लिखा है कि एयरलाइंस को सलाह दी जाती है कि वे सरकार द्वारा इस संबंध में निर्णय लेने के बाद ही अपनी बुकिंग खोलें। उन्होंने कहा कि भारत में फिलहाल कोई फ्लाइट शुरू नहीं होने वाली है। अपने ट्वीट में उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि एयरलाइंस को सलाह दी जाती है कि वे सरकार द्वारा इस संबंध में निर्णय लेने के बाद ही अपनी बुकिंग खोलें। गौरतलब है कि कुछ एयर लाइन कंपनियां लॉकडाउन के बाद की अवधि की टिकट बुक कर रही थीं। यही नहीं शनिवार से सरकारी एयरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने भी 4 मई से घरेलू उड़ानों की और एक जून से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बुकिंग शुरू कर दी थी। इधर मंत्रालय के इस स्पष्टीकरण के बाद बुकिंग करने वाली एयर लाइन कंपनियों की ओर से फिलहाल कोई बयान नही आया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पूर्व प्रकाशित समाचार का लिंक —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments