रामनगर । अखिल भारतीय समानता मंच के प्रदेश सचिव जेएस बिष्ट ने तहसील कार्यकारिणी रामनगर का गठन कर दिया है। ताराचंद घिल्डियाल को अध्यक्ष, पीयूष चिलवाल को महासचिव, रविंद्र चौरसिया को उपाध्यक्ष तथा मनमोहन बिष्ट को संगठन सचिव मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष घिल्डियाल ने बताया कि अखिल भारतीय समानता मंच जनता व कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से एक सामाजिक संगठन है। युवा मंच भारत के संविधान में प्रदत्त भारतीय नागरिकों के समानता के लिए मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।मंच का उद्देश्य सामाजिक बुराइयां, छुआछूत, जातिवाद आदि को समाप्त करने तथा राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा हेतु भारतीय नागरिकों के नैतिक मूल्यों में बढ़ोतरी की जाएगी घिल्डियाल ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में शीघ्र ही व्यापक रूप से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


