HomeUttarakhandAlmoraबड़ी ख़बर : ​अल्मोड़ा की व्यापारिक राजनीति में आया उफान, खुलकर उभरे...

बड़ी ख़बर : ​अल्मोड़ा की व्यापारिक राजनीति में आया उफान, खुलकर उभरे मतभेद, जिलाध्यक्ष सहित 19 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनइ रिपोर्टर, अल्मोड़ा
तिथि — 10 सितंबर, 2020

अल्मोड़ा की व्यापारी वर्ग की राजनीती में आज अचानक उफान आ गया। एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में जिला व नगर व्यापार मंडल के मध्य उभरे मतभेद अब खुलकर सामने आये और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा सहित कुल 19 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से आज इस्तीफा दे दिया। इस तरह का अल्मोड़ा की राजनीति में सम्भवत: यह पहला घटनाक्रम है।
दरअसल, व्यापार मंडलों में लगातार उभर रहे मतभेदों की चर्चा काफी पहले से हो रही थी। आज जो कुछ भी घटित हुआ उसके पीछे गत 5 व 6 सितंबर को हुई बैठकों व वार्ताओं के दौरान हुआ घटनाक्रम है। जिला व्यापार मंडल की ओर से मीडिया को जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि व्यापार मण्डल के प्रदेश के पदाधिकारियों, विशेषकर विगत 5 सितंबर को अल्मोड़ा आये प्रदेश के महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा जिला व्यापार मण्डल के अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा एवं अन्य उपस्थित जिले के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती को दरकिनार कर व्यक्गित तौर पर एक तरफ फैसला कर जिलाध्यक्ष सहित जिला प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारियोंं की भावनाओं को आहत करने का कृत्य किया गया था। उससे क्षुब्ध होकर आज बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी अनूप गुप्ता की उपस्थिति में एक स्वर में प्रस्ताव पारित कर प्रदेश व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के रवैये को देखते हुए सभी पदाधिकारियों ने व्यापार मण्डल की प्राथमिक सदस्यता एवं जिला व्यापार मण्डल के पद के सामूहिक रूप में त्यागपत्र देकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा को प्रेषित कर दिया है। त्यागपत्र देने वालों में जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, अनूप गुप्ता, महामंत्री कमल कुमार गुप्ता, कर्मचारी अध्यक्षसंजय अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री विनीत बिष्ट, सलाहकार त्रिलोचन जोशी, कोषाध्यक्ष दिनेश, संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र जोशी, संगठन मंत्री शरद अग्रवाल, संगठन मंत्री शाहनावाज अंसारी, संगठन मंत्री कमल बिष्ट, उपाध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, संगठन मत्री मनोज, प्रभारी मंत्री सुमित सोनकर संगठन मंत्री संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कनवाल, जिला मंत्री मनोज जोशी, उपाध्यक्ष प्रताप कनवाल, जिला मंत्री विजय भट्ट आदि शामिल हैं।

तो यह है विवाद की पूरी कहानी…..
अल्मोड़ा। जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की ओर से एक पत्र प्रदेश महामंत्री को भी भेजा गया है। जिसमें कहा गया है ​कि जिला व नगर इकाई में काफी समय से विवाद चल रहा है। अतएव सुलह के प्रयास को लेकर प्रांत का एक शिष्टमंडल प्रांतीय महामंत्री प्रकाश के नेतृत्व में अल्मोड़ा पहुंचा। इस बैठक में प्रदेश के पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली संदिग्ध प्रतीत हुई, क्योंकि जिला प्रभारी अनूप गुप्ता अल्मोड़ा को उक्त बैठक से बाहर कर दिया गया। नगर की बैठक के बाद जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्री को पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। तब भी जिला प्रभारी अनुपस्थित रहे। इसी बीच नगर व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी ने जिला प्रभारी को लेकर कठोर शब्द कहे। बाद में तय हुआ कि प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ अलग से दूसरे कमरे में वार्ता होगी। जब वार्ता चल रही थी तभी नगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी वहां घुस आये और गाली—गलौज करने लगे। मामला हाथापाई तक भी जा पहुंचा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी नगर के पदाधिकारियों ने माफी मांगना तक उचित नही समझा। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त पूरे घटनाक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष की भूमिका भी पक्षपातपूर्ण रही। 6 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों से दुबारा वार्ता हुई। इसके बाद भी एक पदाधिकारी के मनोनयन को लेकर विवाद हो गया। जिससे लगता है कि एक सोची—समझी साजिश के तहत सब कुछ किया जा रहा है। इन्हीं सब कारणों के चलते जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस्तीफा देने के लिए विवश हुए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments