HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में पुलिस महकमे ने भारत रत्न पंडित पंत को...

अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में पुलिस महकमे ने भारत रत्न पंडित पंत को किया याद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़
तिथि : 10 सितंबर, 2020

यहां पुलिस विभाग में भी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 133वीें जयंती मनाई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित इस जयंती कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने स्व. पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा तथा पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर उनका अनुसरण करते हुए देश सेवा करने का आह्वान किया। इस मौके पर अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

पिथौरागढ़ : भारत रत्न स्व. गोविन्द बल्लभ पंत की 133 वीं जयन्ती के मौके पर पिथौरागढ़ पुलिस महकमे ने भी कोरोना महामारी के मद्देनजर सादगी पूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रिय​दर्शिनी ने रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़ के प्रांगण तथा घण्टाकरण स्थित पं. गोविन्द बल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार बीबी तिवारी ने संचार कार्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार आचार्य ने थाना धारचूला, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ राजन सिंह रौतेला ने पुलिस कार्यालय और पुलिस के सभी शाखा व थाना प्रभारियों ने अपने अपने कार्यालय प्रांगण में पं गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments