HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज न्यूज : कई पूर्व सैनिकों ने थामा आम आदमी पार्टी ...

सितारगंज न्यूज : कई पूर्व सैनिकों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

ADVERTISEMENTSAd

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
नानकमत्ता विधानसभा के भूड़ महोलिया क्षेत्र में पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह बिष्ट के आवास पर आम आदमी पार्टी की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई पूर्व सैनिकों ने भाग लिया व आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली मे किये जा रहे कार्यो की सराहना की। इस कार्यक्रम में कई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ली। बैठक में उपस्थित आम आदमी पार्टी के दिल्ली टीम के जोनल प्रभारी सुनील लोहिया व सेक्टर इंचार्ज धर्मवीर अवाना जी ने सभी पूर्व सैनिकों को मालाएं पहनाकर सवागत किया। लोहिया ने कहा कि आज़ पूरे उत्तराखंड में पूर्व सैनिक आम आदमी पार्टी से बहुत तेज़ी से जुड़ रहे हैं, उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार सैनिकों के हितों के लिये बहुत अच्छा कार्य कर रही है। धर्मवीर अवाना ने कहा की उत्तराखंड की जनता इन दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है, कांग्रेस व भाजपा ने बारी बारी से उत्तराखंड को लूटा है, लेकिन अब उत्तराखंड की जनता जाग गयी है व इस बार के चुनाव में दिल्ली जैसी सुविधाएं पाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देगी व दिल्ली का इतिहास उत्तराखंड में दोहराया जाएगा नानकमत्ता विधानसभा प्रभारी बिशन दत्त जोशी ने कहा कि इस बार नानकमत्ता की जनता नानकमत्ता विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जिताएगी। पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह बिष्ट समेत आनन्द सिंह ठुकराती, नीरू भट्ट, गौरव सिंह साही, जानकी बिष्ट, लक्ष्मी ऐर, ममता ऐर, रचना देवी, चमेली देवी, राजद बेगम,पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह, इंद्र सिंह महर, होशियार सिंह, मोहन सिंह, प्रेम प्रकाश पांडेय, इंद्र सिंह मेहता, महेश चंद्र ओली आदि ने पार्टी की सदस्यता ली! बैठक का संचालन बूथ अध्यक्ष दीपक सिंह ऐरी ने किया ! कार्यक्रम मे उपस्थित होने वालों में मुख्य रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष नूरी हिना, संगठन मंत्री रहीश सिद्दीकी, चुम्मन खान, कमल सिंह बिष्ट, प्रमिला देवी, हैप्पी सिंह, गुरविंदर सिंह ,सुशील सक्सेना, हरीश जोशी, टीका राम रस्तोगी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments