HomeBreaking Newsमोटाहल्दू ब्रेकिंग : विधायक पुत्र व चालक समेत 18 कोरोना पाजिटिव, बिंदुखत्ता...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : विधायक पुत्र व चालक समेत 18 कोरोना पाजिटिव, बिंदुखत्ता में एक ही परिवार के 6 कोरोना संक्रमित मिले

Advertisement

विक्की पाठक
मोटाहल्दू।
कोरोना वायरस के मामले प्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे अब संक्रमण काफी तेज गति से फैल रहा है। विगत दिनों मोटाहल्दू स्वास्थ्य केंद्र की टीम द्वारा कोरोना पाजिटिव पाए गए व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन चंद्र दुम्का के संपर्क में आए हुए व्यक्तियों के सैम्पल ीाी शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए कोरोना बुलेटिन में विधायक पुत्र व चालक समेत 18 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिसमें से बिन्दुखत्ता में एक ही परिवार के 6 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वही दुम्का बंगर हल्दूचौड़ में 5 लोग में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है ,इसके साथ ही गोपीपुरम में 6 लोगों में और नाथरपुर चोम्वाल में एक व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। सभी को कोविड-19 चिकित्सालय में भेज दिया गया है। यह जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू के डॉक्टर संजय चौहान ने दी है। उन्होंने बताया कि अन्य लोगों के कल मोटाहल्दू में सैंपल लिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments