कालाढूंगी। राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर चकलुवा में शिक्षक दिवस पर प्रथम राष्ट्रपति व पूर्व शिक्षक स्व सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस सादगी पूर्ण तरीके से मनाया गया। प्रधानाचार्य महेश चंद्र पंत ने महान शिक्षाविद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने महान विभूति को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए याद किया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ में कृष्ण चंद्र कुमार, राम नरेश सिंह, महेश जोशी, मंजू गोस्वामी, केके गंगवार, बलवंत सिंह रावत, पूरन सिंह धानिक, सुरेश चंद्र जोशी, चंपा देवी, मीतू जंगपांगी, हेमंत उपाध्याय व अंबी राम आदि उपस्थित थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


