HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार , ब्लॉक प्रमुख, वीडीओ सहित...

अल्मोड़ा : कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार , ब्लॉक प्रमुख, वीडीओ सहित 25 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव ! राजपुरा में फिर मिले नए केस, डीएम ने जनता से जारी की अपील…

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
तिथि — 03 सितंबर, 2020

ADVERTISEMENTSAd Ad

जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। यहां एक ब्लॉक प्रमुख सहित कुल 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से फिर हड़कंप मच गया है। कोरोना संक्रमण की आज मिली रिपोर्ट में पुन: 18 राजपुरा मोहल्ले के माइक्रो कंटेनमेंट जोन से हैं। इसके अलावा 07 अन्य भी नगर क्षेत्र से ही हैं। जिनमें ब्लॉक प्रमुख, उनके पति व एक ग्राम विकास अधिकारी व उनकी पत्नी भी शामिल है। इधर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने लोगों से यह भी अपील जारी की है कि वे बेवजह घरों से न निकलें और ना ही अनावश्यक भीड़ एकत्रित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अगर कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं तो वे तत्काल अस्पताल में सम्पर्क करें और अपना कोविड टेस्ट करायें जिससे संक्रमण अन्य लोगों मे न फैले। उन्होंने सभी नगर निकायों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को कोविड-19 संक्रमण के बारे में लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक करने के भी निर्देश दिये हैं। लोगों से अपील की है कि सभी लोग दो गज की दूरी, मास्क अनिवार्य पहनना और समय-समय पर सेनेटाइज करना न भूलें। कहा कि सभी के सहयोग से ही इस संक्रमण से बचा जा सकता है, इस लिये प्रत्येक व्यक्ति को स्वंय ही जागरूक होना होगा।
आपको बता दें कि जनपद में अब एक्टिव केसों की संख्यों 287 हो चुकी है, जबकि आज की तारीख तक 734 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। दरअसल, प्रदेश में अनलॉक 4 में जनता को घूमने—फिरने की काफी सहूलियत मिल चुकी है, वहीं समझने वाली बात यह है कि आप और हम ही नही, बल्कि कोरोना वायरस भी पूरी तरह अनलॉक है और स्वतंत्र विचरण कर रहा है। धार्मिक स्थल, बाजार, दफ्तर खुलने का लुफ्त कोरोना भी उठा रहा है। अतएव हर किसी के लिए सावधान रहना बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments