HomeUttarakhandAlmoraमनमानी : भिकियासैंण में नियमों को ठेंगा दिखाकर माइक्रो कंटेनमेंट जोन में...

मनमानी : भिकियासैंण में नियमों को ठेंगा दिखाकर माइक्रो कंटेनमेंट जोन में जमकर काटा हंगामा, समझाते रहे थानाध्यक्ष, पर नहीं रेंगी कान में जू, अब सौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा

ADVERTISEMENTS

सीएनई संवाददाता, अल्मोड़ा
दिनांक — 3 सितंबर, 2020

​जिले के भिकियासैंण में गांधीनगर वार्ड से माइक्रो कंटेनमेंट जोन हटाने को लेकर लोगों ने हंगामा काटा और कोविड—19 से जुड़े नियमों को खुलेआम ठेंगा दिखा डाला। रात पुलिस टीम लेकर थानाध्यक्ष भतरोजखान मौके पर पहुंचे, मगर अथक समझाने पर भी जिद्दी लोग नहीं माने। अंतत: एसडीएम के आदेश पर करीब 100 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर दिया है। यह घटना 1 सितंबर की रात की है।
भिकियासैंण में कोविड—19 से संक्रमित केसों को देखते हुए गांधीनगर वार्ड को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भिकियासैंण के गांधीनगर वार्ड में कई लोगों ने कोविड—19 से संबंधित नियम तोड़ते हुए माइकों कंटोनमेंट जोन और बेरिकेटिंग हटाने की मांग को लेकर हंगामा काट ​डाला। भतरोंजखान से थानाध्यक्ष अनीश अहमद टीम के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया, किंतु भीड़ नहीं मानी। मामले की सूचना उप​ जिलाधिकारी भिकियासैण के आदेश पर थानाध्यक्ष भतरौंजखान ने सौ से अधिक लोगों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने गांधीनगर भिकियासैण निवासी गंगा सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह, जितेंद्र बिष्ट पुत्र कुन्दन बिष्ट, आरिफ खां पुत्र मुस्ताक मियां, लक्ष्मण नाथ पुत्र स्व. हरी नाथ व मनोज लखचौरा पुत्र विशम्बर दयाल लखचौरा समेत करीब 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना भतरौंजखान में धारा 188, 279, 270, 271 भादवि, आपदा प्रबन्धन अधिनियम तथा महामारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है और इसके तहत कार्यवाही की गयी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments