HomeAccidentअल्मोड़ा : सड़क धंसने से खाई में जा गिरी हल्द्वानी जा रही...

अल्मोड़ा : सड़क धंसने से खाई में जा गिरी हल्द्वानी जा रही टाटा सूमो, लोनिवि की बड़ी लापरवाही आई सामने, ग्राम प्रधान घायल

अल्मोड़ा। यहां हल्द्वानी जा रही एक टाटा सूमो कोरेछीना—मजखाली सड़क मार्ग पर काली मंदिर के समीप अचानक सड़क धंसने के कारण खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चला रहे ग्राम प्रधान को चोटें आई हैं, लेकिन संयोग से उनकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार सुबह ग्राम प्रधान बगूना देवेंद्र सिंह बिष्ट अपने गांव से टाटा सूमो संख्या यूके06टीए2981 लेकर हल्द्वानी के लिए रवाना हुआ। सुबह करीब 4.30 बजे कोरेछीना—मजखाली सड़क मार्ग पर काली मंदिर के निकट एक कलमठ से जैसे ही वाहन गुजरने लगा वह कलमठ सड़क सहित नीचे को धंस गया और उनका वाहन कइ पलटियां खाते हुए गहरी खाई में जा गिरा।

ADVERTISEMENTSAd

? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

इसे चमत्कार ही कहा जायेगा कि गहरी खाई में वाहन सहित गिरने के बावजूद ग्राम प्रधान को कोई गम्भीर चोट नही आयी और उनकी जान बच गयी। उन्होंने बताया कि इस सड़क मार्ग में एक कलमठ था, किंतु लंबे समय से इसमें पानी भरा हुआ था। जिस कारण यहां लगातार रिसते पानी के चलते सड़क धंसनी शुरू हो गई और आज जैसे ही वाहन का पहिया कलमठ में पड़ा पूरी सड़क ही धंस गई और इतना बड़ा हादसा हो गया। इधर स्थानीय लोगां का कहना है कि यह सड़क लोनिवि निर्माण खंड के आधीन है। सड़क की बदहाल स्थिति के लिए संबंधित विभाग पूरी तरह से जिम्मेदार है। प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments