HomeBreaking Newsश्रीनगर में मुठभेड़ : तीन आतंकवादी ढेर, एएसआई शहीद

श्रीनगर में मुठभेड़ : तीन आतंकवादी ढेर, एएसआई शहीद

श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) शहीद हो गया। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने पंथाचौक पर शनिवार रात पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक संयुक्त दल पर हमला किया। इलाके को तुरंत चारो ओर से घेर लिया गया और तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल के जवान जब लक्षित क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे थे तभी वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी। शुरुआती गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल एएसआई बाबू राम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। दो और आतंकवादियों को आज सुबह मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। आतंकवादियों की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments