अल्मोड़ा में बदहाल सड़क से स्थानीय लोग परेशान

0
अल्मोड़ा में बदहाल सड़क से स्थानीय लोग परेशान
अल्मोड़ा में बदहाल सड़क से स्थानीय लोग परेशान

प्राचीन मार्ग के सुधारीकरण की उठी मांग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर की बदहाल सड़कों और नागरिक सुविधाओं की अनदेखी का मामला एक बार फिर सामने आया है। नगर के प्राचीन एवं महत्वपूर्ण मार्ग की जर्जर हालत से स्थानीय निवासी लंबे समय से परेशान हैं।


ADVERTISEMENTS

मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यहां से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर नगर निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है और मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र सुधारीकरण कराने की मांग उठाई है।

इस संबंध में देवाशीष नेगी, प्रदेश सह संयोजक, विधि विभाग भाजपा उत्तराखंड एवं सदस्य जिला विकास प्राधिकरण ने नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि नगर का यह प्राचीन मार्ग चर्च से मानस पब्लिक स्कूल, शिव मंदिर, एसएसबी, आयकर विभाग तथा व्यापार कर कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है। इसके बावजूद मार्ग की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है।

ज्ञापन के अनुसार, इस मार्ग पर अनेक परिवारों के आवासीय भवन स्थित हैं। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय निवासियों को प्रतिदिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विशेष रूप से सड़क की संकरी स्थिति और गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। मार्ग से गूगल मैप के माध्यम से बाहरी क्षेत्रों से आने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे भारी वाहनों के गुजरने से पहले से ही संकरे मार्ग पर जाम जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन और अधिक कठिन हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग केवल आवासीय क्षेत्र के लोगों के आवागमन का रास्ता नहीं है, बल्कि कई महत्वपूर्ण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को भी जोड़ता है। ऐसे में इसकी बदहाल स्थिति का असर आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और अन्य राहगीरों पर पड़ रहा है। सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में अनावश्यक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

ज्ञापन में महापौर से आग्रह किया गया है कि वह स्वयं मौके पर पहुंचकर मार्ग का निरीक्षण करें और समस्या की गंभीरता को देखते हुए इसके सुधारीकरण की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित कराएं। साथ ही मार्ग के प्रारंभिक हिस्से में नगर निगम की ओर से एक सूचना बोर्ड लगाने का भी अनुरोध किया गया है, ताकि बाहरी क्षेत्रों से आने वाले बड़े वाहनों को मार्ग की स्थिति एवं उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी मिल सके।

ज्ञापन देने वालों ने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए केवल आश्वासन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धरातल पर आवश्यक कार्यवाही करेगा। उनका कहना है कि नगर के पुराने और महत्वपूर्ण मार्गों का संरक्षण तथा नियमित रखरखाव नगरवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है।

ज्ञापन देने वालों में देवाशीष नेगी के अलावा दीपक सिंह भंडारी, विक्रम सिंह बिष्ट, भास्कर जोशी, युवम वोहरा, भूपेश सिंह गैरा, सूरज सिंह बगडवाल, दीपक सिंह सिरारी, अभिनव मेहरा, प्रदीप डालाकोटी, चेतन बिष्ट, इंद्रमोहन भंडारी, गुंजन चम्याल, विक्की बिष्ट, त्रिलोक सिंह रौतेला, राजेंद्र वाणी, हर्षित बिष्ट आदि शामिल रहे।ं

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1