अल्मोड़ा: ‘हम लै दाज्यू ठाण है जानू, अलबेर चुनाव में’

0
कुमाउंनी कवि महफिल में रचनाधर्मियों ने पहाड़ को रचनाओं में उकेरा
कुमाउंनी कवि महफिल में रचनाधर्मियों ने पहाड़ को रचनाओं में उकेरा

➤ कुमाउंनी कवि महफिल में रचनाधर्मियों ने पहाड़ को रचनाओं में उकेरा
➤ राष्ट्रीय कुमाउंनी भाषा सम्मेलन का काव्य महफिल के साथ समापन


ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां आयोजित राष्ट्रीय कुमाउंनी भाषा सम्मेलन ‘कुमाउंनी कवि महफिल’ के साथ संपन्न हो गया। जिसमें वरिष्ठ व युवा रचनाधर्मियों ने अपनी सुंदर रचनाओं से पहाड़ की परंपरा, संस्कृति को उकेरते हुए ग्रामीण जीवन, प्रकृति, पलायन, विकास, रिश्वतखोरी व मौजूदा हालातों को उजागर किया।

वरिष्ठ साहित्यकार त्रिभुवन गिरी महाराज ने जिंदगी का रहस्य समझाती अपनी सुंदर रचना— ‘हे मनखा मनखे की पीड़ पछाड़िये’ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।’ प्रो. केसी जोशी ने पलायन व पहाड़ी घरों की दुर्दशा को उजाकर करते हुए कविता प्रस्तुत की— ‘ यौ टु​टी फुटि मकान छु, जो भ्यैर भितर में बुजि रौ’। वरिष्ठ साहित्यकार डा. धारा बल्लभ पांडेय ने ‘ यौ जनम भूमि यौ जनम भूमि, कतुक भलि हाव पाणि’ गीत प्रस्तुत कर पहाड़ की सुंदरता को उकेरा। डा. प्रकाश चंद्र जोशी ने हनुमान चालिसा कुमाउंनी में प्रस्तुत की। साहित्यकार योगेंद्र बिष्ट ने ‘ओ च्यला म्यर च्यला, सुण म्यर पोथी’ नामक कविता प्रस्तुत कर पलायन का दर्द उकेरा। पहाड़ में नशे के बढ़ते प्रचलन पर कटाक्ष करती कविता ‘ यौ शराबैक लत बड़ खराब छु’ सुनाई। विनोद पंत ने ‘हम लै दाज्यू ठाण है जानू, अलबेर चुनाव में’ रचना से नेताओं की पोल खोलने का प्रयास किया। प्रकाश चंद्र जोशी ने ‘लूटालूट न कर, चुटा चूट न कर’ रचना पढ़कर भ्रष्टाचार के बोलबाले पर चोट की। महेंद्र ठकुराठी ने ‘मनखी रे कसि कसि माया रची छौ’ रचना प्रस्तुत की। इनके अलावा प्रकाश चंद्र जोशी, भूपेंद्र सिंह देव, आनंद सिंह बिष्ट, पवनेश ठकुराठी, नरेंद्र बंगारी, प्रकाश पांडे आदि रचनाकारों ने प्रस्तुति दी। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डा. धाराबल्लभ पांडेय ने किया।
इस मौके पर सभी रचनाकर्मियों को प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। वहीं सम्मेलन की व्यवस्थाओं में जुटे विनय किरौला, बलवंत सिंह बिष्ट, देवेंद्र फर्त्याल, ललित तुलेरा, शशिशेखर, जनार्दन चिलकोटी, गीता खोलिया, आनंद सिंह सौतियाल, हयात सिंह बिष्ट समेत कई सहयोगियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कुमाउंनी भाषा सम्मेलन में व्यापक मंथन के बाद कुमांउनी भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल करने, इसे पहली कक्षा से ​स्कूलों के पाठ्यक्रमों में शामिल करने की मांग के प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1