Almora : गांजे की बड़ी खेप के साथ यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार

0
Almora : गांजे की बड़ी खेप के साथ यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार
Almora : गांजे की बड़ी खेप के साथ यूपी के तीन तस्कर गिरफ्तार

कार से 54.542 किलो गांजा बरामद

सीएनई रिपोर्ट, अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की मारुति स्विफ्ट कार में चार कट्टों में रखा 54.542 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 13 लाख 63 हजार रुपये से अधिक है।


ADVERTISEMENTS

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भतरौंजखान थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चौकी तिराहा, जेनल-भिकियासैंण मार्ग के पास एक बिना नंबर की मारुति स्विफ्ट कार पुलिस के संदेह के घेरे में आई। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार के अंदर चार कट्टे बरामद हुए। जब कट्टों की जांच की गई तो उनमें गांजा पाया गया। वजन कराने पर गांजे की कुल मात्रा 54.542 किलोग्राम निकली।

पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफ्फान पुत्र निसार अहमद और अदनान पुत्र अजहर अली, दोनों निवासी अब्बलपुरी, टांडा बादली, रामपुर, उत्तर प्रदेश तथा अजय चौहान पुत्र हरि सिंह, निवासी ग्राम फन्तावाला, टांडा बादली, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी और उनके परिवहन को रोकने के लिए पुलिस एवं एसओजी द्वारा संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार, एएसआई महेन्द्र पाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजाराम, प्रकाश सिंह, श्रवण सैनी, अवधेश कुमार तथा कांस्टेबल नीरज पाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें