HomeUttarakhandAlmoraपूर्व प्राचार्य गैड़ा बोले- नेतृत्व के लिए Heartfulness Meditation जरूरी

पूर्व प्राचार्य गैड़ा बोले- नेतृत्व के लिए Heartfulness Meditation जरूरी

╰┈➤ मेरा युवा भारत कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का ‘विजन 2047’ को सफल बनाने की मुहिम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में डायट अल्मोड़ा में तीन दिनी बूट कैंप का आगाज हो गया है। इस कैंप का लक्ष्य विजन 2047 को सफल बनाने के लिए युवाओं में कुशल नेतृत्व की भावना विकसित करना है। उद्घाटन कार्यक्रम में डायट के पूर्व प्राचार्य जीएस गैड़ा ने कहा कि युवाओं में कुशल नेतृत्व की भावनाएं जगाने के लिए हार्टफुलनेस मेडिटेशन (Heartfulness Meditation) जरूरी है।
35 युवा ले रहे प्रशिक्षण

डाइट अल्मोड़ा के आनंदम सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डायट के पूर्व प्राचार्य एवं हार्टफुलनेस संस्था गोपाल सिंह गैड़ा, पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी जसौद सिंह बिष्ट तथा मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कैंप का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी युवाओं को ‘विजन 2047’ के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए युवाओं में कुशल नेतृत्व की भावनाओं को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कम्युनिकेशन स्किल, योग व मेडिटेशन, कैरियर एंड गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट तथा यूथ पार्लियामेंट सेशन के सत्रों का आयोजन कैंप में किया जा रहा है। बूट कैंप में जिले के विभिन्न विकासखण्डों के लगभग 35 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की भी जानकारी दी जा रही है।
योग व मेडिटेशन आवश्यक

उद्घाटन मौके पर अपने संबोधन में मेरा युवा भारत के जनपद युवा कार्यक्रम अधिकारी कमल त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं में शारीरिक मानसिक व सामाजिक विकास के लिए नेतृत्व से संबंधित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम योग की गतिविधियां तथा मेडिटेशन को समझाया जा रहा है। पूर्व रेंज अधिकारी/पतंजलि किसान संगठन के प्रदेश प्रभारी जसवंत सिंह बिष्ट ने कहा कि आज की भागमभाग के युग में योग का विशेष महत्व है। संयमित व अनुशासित जीवन के लिए योग आवश्यक है। हार्टफुलनेस संस्था के गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि युवाओं में कुशल नेतृत्व की भावनाओं को विकसित करने के लिए हार्टफुलनेस मेडिटेशन आवश्यक है। युवाओं में कुशल नेतृत्व की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए शारीरिक मानसिक व भावनात्मक विकास आवश्यक है।
ये कर रहे प्रशिक्षित

तीन दिवसीय कैंप में प्रशिक्षक के रूप में जशौद सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह गैड़ा, डॉ. दीपा जलाल, डॉ. रमेश सिंह रावत, महेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. कामाक्षा मिश्रा तथा प्रकाश चंद्र आर्य शामिल हैं। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी तथा संचालन फरमूद अख्तर ने किया। इस मौके पर कमल, राहुल जोशी, संदीप नयाल, कमलेश भट्ट आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments