HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज | प्रेम प्रसंग के शक में डबल मर्डर से सनसनी

ब्रेकिंग न्यूज | प्रेम प्रसंग के शक में डबल मर्डर से सनसनी

भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

सीएनई रिपोर्टर, हरिद्वार। रुड़की के झबरेड़ी कला गांव में शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग के शक ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि अमन नाम के युवक ने पहले पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन रूपा को भी गोली मार दी। एक के बाद एक हुई दो हत्याओं से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS

पुलिस के अनुसार, अमन को अपनी बहन रूपा और पड़ोस में रहने वाले सूरज उर्फ मुन्ना के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक था। इसी बात को लेकर करीब एक वर्ष पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन शनिवार सुबह पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग के शक ने फिर आग पकड़ ली।

आरोप है कि अमन तमंचा लेकर पड़ोसी युवक के घर पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मुन्ना उर्फ सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद उसकी मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी कथित तौर पर अपने घर पहुंचा और अपनी बहन रूपा पर भी गोली चला दी। गोली लगने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक के बाद एक दो गोलियां, गांव में मचा हड़कंप

सुबह-सुबह हुई दो गोलीबारी की घटनाओं से झबरेड़ी कला गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, पुलिस को शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के शक से जुड़ा विवाद सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, अमन द्वारा अपनी बहन और पड़ोसी युवक को गोली मारे जाने की बात सामने आई है और दोनों की मौत हो चुकी है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए तमंचे के संबंध में भी जांच की जा रही है कि वह आरोपी के पास कहां से आया।

प्रेम प्रसंग के शक से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी वारदात में बदल गया और दो परिवारों को गहरे सदमे में छोड़ गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments