HomeUttarakhandAlmoraदेवा हो देवा, गणपति देवा : अपार आस्था के साथ निकली भगवान...

देवा हो देवा, गणपति देवा : अपार आस्था के साथ निकली भगवान गणपति की विसर्जन यात्रा, पूर्ण विधि विधान से काकड़ीघाट में हुआ विसर्जन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आज अपार आस्था के साथ गणपति विसर्जन यात्रा निकली। पल्टन बाजार से शुरू हुई यात्रा सुयालबाड़ी/काकड़ीघाट स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां नदी में भगवान गणेश की मूर्ति का विधिवर्त विसर्जन किया गया। गणेश प्रतिमा की आरती करने के बाद जैसे ही गणेश जी का विसर्जन ककड़ीघाट शिव मंदिर के पास विसर्जन किया गया, पूरा क्षेत्र गणपति बाप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति हो रिया के नारों से गूंज उठा।
कोरोना संक्रमण के चलते शोभा यात्रा में ज्यादा भीड़ नही जुटाई गई थी। इसके बावजूद आम जनता का उत्साह देखते ही बनता था। गणपति विसर्जन यात्रा में नगर पालिका के पूर्व सभासद अजय वर्मा, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, मनीष वर्मा, चंदन नेगी, राकेश वर्मा, दिलीप मराठा, पवन वर्मा, नंदन सतवाल, मनीष वर्मा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments