HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा के मां अंबे नर्सिंग कॉलेज की बड़ी पहल: दो विद्यार्थी फ्री...

अल्मोड़ा के मां अंबे नर्सिंग कॉलेज की बड़ी पहल: दो विद्यार्थी फ्री पढ़ेंगे

╰┈➤ चेयरमैन ठा. संदीप सिंह की घोषणा, 20 विद्यार्थियों को भविष्य संवारने में करेंगे मदद
╰┈➤ अभिभावकों व बच्चों में जगी नई उम्मीद, पहल को बताया प्रेरणादायी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां संचालित नामी ‘मां अंबे इंस्टीट्यूट आफ नसिंग’ के जरिये शिक्षा की अलख जगा रहे संस्थान के चेयरमैन ठाकुर संदीप सिंह जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए प्रेरणादायी कदम उठाया है। उन्होंने दो जरुरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों को नि:शुल्क नर्सिंग कोर्स कराने की घोषणा की है। इसके अलावा 20 अन्य विद्याथियों को उनकी रुचि के मुताबिक बेहतर भविष्य बनाने में हरसंभव सहयोग प्रदान करने की घोषणा की है। उनकी इस पहल ने कई बच्चों व अभिभावकों के दिल में नई उम्मीद भर दी।

दरअसल, जरुरतमंद और प्रतिभावान विद्यार्थियों को शिक्षा का बेहतर मौका प्रदान करने के उद्देश्य से बीते मंगलवार को एडम्स इंटर कालेज के सभागार में ‘सपनों को पंख’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम श्री भक्तिधाम आश्रम, नौकुचियाताल के तत्वावधान में साहित्य अदब ट्रस्ट ने ‘सपनों को पंख’ कार्यक्रम में माँ अम्बे इंस्टीट्यूट के चेयरमैन ठा. संदीप सिंह की घोषणा की। अपने संबोधन में संदीप सिंह ने कहा कि कई विद्यार्थी मेहनतकश व मेधावी होते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की ललक रहती है, मगर आर्थिक कमजोरी या सहयोग के बिना वह अपने सपनों पर खरा नहीं उतर पाते। ऐसे मेधावी बच्चों की परिस्थिति ध्यान में रखकर उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। इसी लक्ष्य से उन्होंने प्रेरणादायी पहल करते हुए ऐलान किया कि वह अपने संस्थान में दो मेधावी एवं जरुरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध करायेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद 20 अन्य मेधावी विद्यार्थियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जिस क्षेत्र में अपन भविष्य बनाना चाहते हैं, उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग किया जाएगा। उनकी इस घोषणा को सभी मौजूद लोगों ने प्रेरणादायी बताया और उनके संकल्प की प्रशंसा की। इस घोषणा के बच्चों व अभिभावकों में नई उम्मीद जगी। कार्यक्रम में शिक्षाविद् प्रो. देव सिंह पोखरिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल व एड. जमन सिंह बिष्ट आदि कई लोग, अभिभावक व बच्चे शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments