HomeUttarakhandNainitalन्याय पंचायत प्यूड़ा में खेल महाकुंभ-2026 का भव्य समापन

न्याय पंचायत प्यूड़ा में खेल महाकुंभ-2026 का भव्य समापन

300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

100 से अधिक खिलाड़ियों का विधानसभा स्तर के लिए चयन

सीएनई रिपोर्टर, रामगढ़/नैनीताल। न्याय पंचायत क्षेत्र प्यूड़ा स्थित आरोही बाल संसार, प्यूड़ज्ञ के क्रीड़ांगन में आयोजित दो दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 का भव्य समापन हुआ। 10 एवं 11 सितंबर 2026 को आयोजित इस खेल महाकुंभ में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

ADVERTISEMENTS

आयोजन में अंडर-14 बालक-बालिका तथा अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया गया।

अंडर-14 बालक/बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कु. योगिता कपिल तथा नवल नेगी ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-19 बालक/बालिका वर्ग में कु. ध्रुवी आर्या ने 3000 मीटर दौड़ तथा संजय जीना ने 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने वाले 300 खिलाड़ियों में से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए स्थान बनाया है। ये चयनित खिलाड़ी आगामी 11 से 20 सितंबर के दौरान आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगे। इससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह है और क्षेत्र को उम्मीद है कि चयनित प्रतिभागी आगामी स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न्याय पंचायत का नाम रोशन करेंगे।

शिक्षकों और आयोजन टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान

न्याय पंचायत प्यूड़ा स्तरीय खेल महाकुंभ के आयोजन में शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के संयोजक अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सातखोल के प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र जोशी तथा आयोजक आरोही बाल संसार पड़ुवा के प्रधानाचार्य ब्रजेश सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिताओं का संचालन किया गया।

आयोजन में अमित काण्डपाल ने मुख्य निर्णायक एवं सह-संयोजक की भूमिका निभाई। हेमन्त कुमार पाण्डे ने मंच संचालन एवं पुरस्कार वितरण की जिम्मेदारी संभाली, जबकि दीपक पांडे ने एथलेटिक्स के मुख्य निर्णायक के रूप में दायित्व निभाया।

इसके अलावा बलवन्त सिंह एवं दीपक सिंह डंगवाल ने फील्ड गतिविधियों में सहयोग किया। विष्णनाथ अरोड़ा एवं पूजा बिष्ट ने नगद धनराशि पुरस्कार वितरण में सहयोग दिया। आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं सहयोगियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन अवसर पर आयोजन से जुड़े सभी शिक्षकों, निर्णायकों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों के योगदान की सराहना की गई। संयोजक प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र जोशी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण एवं न्याय पंचायत स्तर पर उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलने के साथ ही चयनित खिलाड़ियों के विधानसभा स्तर तक पहुंचने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments