╰┈➤ एशियन सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप, चेंगडु (चाइना)
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: चाइना के चेंगडु में चल रही एशियन सब जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026 में अंडर-15 बॉयज डबल्स में उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ियों तन्मय वर्मा और आदित्य सिंह नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में चीन की जोड़ी को 16–14, 12–15, 15–13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और भारत के लिए पदक पक्का कर दिया।
यह प्रतियोगिता 8 सितंबर से शुरू हुई, जो 13 सितंबर तक चलेगी। तन्मय व आदित्य की जोड़ी ने उत्तराखंड से निकलकर एशिया के मंच तक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है। जिससे पूरे उत्तराखंड और भारत को दोनों खिलाड़ियों पर गर्व है। तन्मय व आदित्य की इस शानदार खेल प्रदर्शन की जानकारी यहां उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने दी है। सचिव मनकोटी समेत संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक एवं उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार के साथ खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।




