HomeUttarakhandAlmoraपिथौरागढ़: पण्डा बाईपास सड़क में गड्ढे देख PWD पर गरजे DM

पिथौरागढ़: पण्डा बाईपास सड़क में गड्ढे देख PWD पर गरजे DM

╰┈➤ युद्धस्तर पर काम हो और बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी: आशीष भटगांई

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज पण्डा बाईपास मार्ग के स्थलीय निरीक्षण को पहुंचे और उन्होंने सड़क की दशा देखी। सड़क में डामर उखड़ने और गड्ढे मिले, तो जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी व्यक्त की और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को तत्काल सड़क की मरम्मत सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी।
शिथिलता कदापि बर्दाश्त नहीं होगी

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव वाले पैच के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाय, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा यदि शिथिलता या लापरवाही सामने आई, तो उसको गंभीरता से लिया जाएगा।
युद्धस्तर पर कार्यों को अंजाम दें

जिलाधिकारी ने जनपद की अन्य सड़कों में भी गड्ढों की मरम्मत युद्ध स्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क किनारे उगी झाड़ियों की तत्काल सफाई तथा नालियों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि जल निकासी सुचारु रहे और आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि सड़कों की गुणवत्ता और रखरखाव में लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। इस दौरान अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश मोहन गुप्ता, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments