HomeUttarakhandAlmoraपौधारोपण, सफाई, प्रभात फेरी के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

पौधारोपण, सफाई, प्रभात फेरी के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

╰┈➤ जन्मस्थली खूंट में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्र निर्माण के योगदान को किया याद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट एवं अल्मोड़ा में भव्यता से मनाई गई। उनकी मूर्ति माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ उन्हें याद किया गया। इसके अलावा पौध रोपण, विशेष सफाई अभियान व प्रभात फेरी के साथ ही विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। वक्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में पंडित पंत के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन, संघर्ष व आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश व समाज हित में कार्य करने की जरूरत है।

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती के पर उनकी जन्मस्थली खूंट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भारत रत्न पंडित पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर पौधरोपण हुआ और इससे पहले खूंट में विशेष सफाई अभियान चला। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यह जनपदवासियों के लिए गौरव का विषय है कि पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जन्म अल्मोड़ा जनपद में हुआ। देश को स्वतंत्र कराने और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके जीवन, संघर्ष एवं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज के हित में कार्य करना चाहिए। वक्ताओं ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक बताया और कहा कि उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देश और प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

इससे पूर्व अल्मोड़ा स्थित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत पार्क में भी कार्यक्रम हुए। जहां पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, सामाजिक सुधारों तथा प्रशासनिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकाली। इन कार्यक्रमों में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एसएसपी चन्द्रशेखर घोड़के, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल समेत कई जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, राजनैतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments