HomeUttarakhandAlmoraसेवा के प्रति समर्पण: प्रशासनिक दायित्वों के दबाव के बीच मरीज भी...

सेवा के प्रति समर्पण: प्रशासनिक दायित्वों के दबाव के बीच मरीज भी देख रहे डा. तितियाल

╰┈➤ अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के नवागंतुक प्राचार्य ने दिया सकारात्मक संदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में नवागंतुक प्राचार्य डा. गोविंद सिंह तितियाल ने नया कदम उठाते हुए सकारात्मक संदेश दिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कालेज की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। खास बात ये है कि मेडिकल कालेज की तमाम प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ ही खुद ओपीडी में बैठकर मरीजों का चेकअप व उपचार करना शुरू कर दिया है। यहां उल्लेखनीय है कि डा. तितियाल, वरिष्ठ नेत्र सर्जन हैं। उनकी इस पहल की प्रशंसा हो रही है और प्रेरणादायी बताया जा रहा है।

डा. तितियाल का प्रशासनिक कार्यों के बीच समय निकालकर ओपीडी में मरीजों का चेकअप करना सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दे रहा है। प्राचार्य का पद संभालने के बाद डॉ. तितीयाल मेडिकल कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा है कि नेत्र सर्जन होने के नाते जरूरत पड़ने पर वह नेत्रों की सर्जरी भी करेंगे। डॉ. तितियाल के इस कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी कार्यशैली के चलते मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं व चिकित्सीय सेवाएं मजबूत होंगी और मेडिकल कालेज के प्रति मरीजों का विश्वास भी बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments