जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

0
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस की कार्रवाई

CNE REPORTER, अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में, जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा पारित जिला बदर आदेश की अवहेलना कर अवैध रूप से जिले में प्रवेश करने वाले एक शातिर हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/10 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


ADVERTISEMENTS

मामला और पृष्ठभूमि

जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी पुत्र शफीक अंसारी (निवासी: मल्ला दनिया, राजपुरा, कोतवाली अल्मोड़ा) के आपराधिक इतिहास और संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए, उसे उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 2/3 के तहत 6 महीने के लिए जिला बदर करने का आदेश पारित किया गया था।

इस आदेश के अनुपालन में 17 जुलाई 2026 को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्त के मोहल्ले में मुनादी कराई गई थी। इसके बाद उसे अल्मोड़ा जिले की सीमा क्वारब से बाहर नैनीताल जिले की सीमा तक छोड़कर जिला बदर की कार्रवाई पूरी की गई थी। साथ ही, उसे सख्त चेतावनी दी गई थी कि वह अगले 6 महीने तक सक्षम अनुमति के बिना अल्मोड़ा जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।

आदेश का उल्लंघन और गिरफ्तारी

प्रतिबंध के बावजूद, 26 जुलाई 2026 को हिस्ट्रीशीटर अजीम अंसारी ने बिना किसी अनुमति के दोबारा अल्मोड़ा जिले में प्रवेश कर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की खुली अवहेलना की। गुप्त सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ कोतवाली अल्मोड़ा में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/10 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा (चौकी प्रभारी धारानौला), हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह, कांस्टेबल कुशाल राम और होमगार्ड विनोद कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS