HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: मदिरा के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

अल्मोड़ा: मदिरा के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार, वाहन सीज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के दो अलग-अलग थानों के अंतर्गत दो शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके कब्जे से देशी व अंग्रेजी मदिरा मिलाकर कुल 6 पेटी अवैध मदिरा बरामद की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा कायम कर कार्यवाही की गई है। एक वाहन भी सीज किया गया है।

ADVERTISEMENTS

पहला मामला थाना लमगड़ा का है। जहां पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के तहत मोरनौला (लमगड़ा) स्थित जैंती-खॉकर तिराहे पर अल्टो कार संख्या UK 08AX 7313 को रोककर तलाशी ली, तो चालक दिनेश सिंह, निवासी ग्राम बक्सवर, लमगड़ा, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 04 पेटी (192 पव्वे) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार करते हुए थाना लमगड़ा में उसके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है और शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नरेश कोहली, हेड कांस्टेबिल महेन्द्र सिंह व पंकज वर्मा शामिल रहे।

दूसरा मामला दन्या थाने का है, जहां पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बुशीलधार बैंड से 20 वर्षीय युवक कमल सनवाल निवासी ग्राम कालोटा, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 02 पेटी (96 पाउच) माल्टा देशी अवैध शराब बरामद की। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और थाना दन्या में उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई कमित जोशी, कांस्टेबिल जगत सिंह व राकेश मेलकानी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments