HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: नर्सिंग आफिसर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 310 ने दी परीक्षा

अल्मोड़ा: नर्सिंग आफिसर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 310 ने दी परीक्षा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा में बीते शनिवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह के मार्गदर्शन में नर्सिंग आफिसर भर्ती परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 310 अभ्यर्थी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS

जिलाधिकारी के पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया संबंधी निर्देशों के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में इस केंद्र पर 361 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 310 ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 51 गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा, गोपनीयता एवं निष्पक्षता से संबंधित सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन किया गया। परीक्षा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सफल आयोजन के दौरान एडीएम, एसडीएम, कोतवाल आदि ने परीक्षा केन्द्र का सतत निरीक्षण एवं प्रभावी पर्यवेक्षण किया। इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने परीक्षा के सफल संचालन में योगदान देने वाले केन्द्र अधीक्षक, पर्यवेक्षकों, कक्ष निरीक्षकों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य सहयोगी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments