HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा डीएम अंशुल का बड़ा एक्शन: अचानक जिला अस्पताल धमके, मचा हड़कंप

अल्मोड़ा डीएम अंशुल का बड़ा एक्शन: अचानक जिला अस्पताल धमके, मचा हड़कंप

➥ जन औषधी केंद्र सीज, नये सिरे में टेंडर के आदेश दिए
➥ अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जन औषधी केंद्र में अनियमितताओं की शिकायत मिली, तो जिलाधिकारी अंशुल सिंह बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल धमक गए। उनके अचानक पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। उन्होंने अनियमितताओं की जांच के निर्देश देते हुए औषधी केंद्र को जांच तक के लिए उसे सीज कर दिया और नये सिरे से टेंडर करने के निर्देश दिए।

जन औषधि केंद्र में अनियमितताओं की शिकायत मिली, तो इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बीते शनिवार को अचानक जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र के निरीक्षण को पहुंच गए। शिकायत मिली थी जन औषधि केंद्र में निर्धारित जेनेरिक दवाओं की जगह अन्य ब्रांडेड दवाओं की बिक्री हो रही है। यही जांचने के लिए डीएम अंशुल सिंह बिना पूर्व सूचना के वहां पहुंच गए। निरीक्षण में उन्होंने केंद्र में मौजूद सभी दवाओं का भौतिक सत्यापन कराया। मौके पर ही निर्देश दिए कि केंद्र में उपलब्ध समस्त दवाओं की विस्तृत सूची तैयार की जाए तथा जन औषधि (जेनेरिक) एवं अन्य ब्रांडेड दवाओं की अलग-अलग सूची बनाकर उनकी उपलब्धता और खरीद संबंधी अभिलेखों का मिलान किया जाए।

इतना ही नहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर की उपस्थिति में केंद्र में उपलब्ध सभी दवाओं को जांच पूर्ण होने तक उसे सील कर दिया गया। साथ ही दवाओं के स्टॉक, खरीद एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों की भी जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच सुनिश्चित की जा सके। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्र के संचालन की वर्तमान व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को केंद्र के संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए, जिससे निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था स्थापित की जा सके और भविष्य में इस प्रकार की शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। निरीक्षण में उनके साथ सीडीओ रामजीशरण शर्मा तथा अस्पताल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments