HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: आंदोलित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी...

अल्मोड़ा: आंदोलित छात्रों को न्याय दिलाने के लिए पूरी ताकत से लड़ेगी कांग्रेस

╰┈➤ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने दी दिल्ली में लाठीचार्ज पर प्रतिक्रिया
╰┈➤ बोले- छात्रों को लाठियों से जवाब देना लोकतंत्र की आत्मा पर चोट
╰┈➤ राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: दिल्ली में परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करने और आंसू गैस के गोले छोड़ने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सरकार के इस कृत्य को अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

अपनी प्रतिक्रिया में भोज ने कहा है कि देश के छात्र अपने भविष्य को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों से लाखों विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के विश्वास को गहरा आघात पहुंचा है। ऐसे में सरकार को छात्रों की आवाज सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए, लेकिन सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने के लिए पुलिस की लाठियां चलवा रही है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपनी आवाज उठा रहे छात्रों को लाठियों से जवाब देना लोकतंत्र की आत्मा पर चोट है। सरकार को यह समझना होगा कि छात्र देश का भविष्य हैं, अपराधी नहीं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार, पारदर्शी परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य का भरोसा देने में विफल रही है और जब छात्र अपने अधिकारों और भविष्य के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो सरकार संवाद करने के बजाय दमन का रास्ता अपना रही है। जो लोकतांत्रिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो तथा छात्रों की परीक्षा संबंधी सभी मांगों पर केंद्र सरकार तत्काल संवाद करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के छात्रों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। युवाओं की आवाज को लाठी के बल पर दबाया नहीं जा सकता। संघर्ष जारी रहेगा और छात्रों के न्याय की लड़ाई को कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से आगे बढ़ाएगी।
कांग्रेस का कल विरोध प्रदर्शन का ऐलान

अल्मोड़ा: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी से यहां कांग्रेस में आक्रोश उभर आया है। इसके विरोध में कल बुधवार दोपहर 12:30 बजे यहां चौघानपाटा में कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने दी है। उन्होंने बताया कि सांकेतिक चक्काजाम भी किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments