देहरादून। आज प्रदेश में कोरोना ने नया ही रिकार्ड कायम कर दिया। आज प्रदेश में 728 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल 17277 मामले आ चुके हैं। आज हरिद्वार में 175 और देहरादून में 150 मामले सामने आए हैं। नैनीताल में 122 और उधमसिंह नगर 77 नए मामले सामने आए हैं। अल्मोड़ा में आज 44 नए केस आए तो बागेश्वर में 14 नए मामले सामने आए। पिथौरागढ़ में 38, टिहरी में 49 और उत्तरकाशी में 35 नए मामले सामने आए है। पौड़ी और चंपावत में तीन तीन मामले सामने आए हैं। चमोली में एक और रुद्रप्रयाग में सात नए केस सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS

ADVERTISEMENTS


