HomeUttarakhandAlmoraजनसंवाद : नवागंतुक थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा ने सुनीं समस्याएं

जनसंवाद : नवागंतुक थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा ने सुनीं समस्याएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। धौलछीना के नवागंतुक थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने थाना बाड़ेछीना क्षेत्र में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ जनसंवाद गोष्ठी आयोजित कर लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान का भरोसा दिलाते हुए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS

जनसंवाद के दौरान क्षेत्रवासियों ने स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था, यातायात, बाजार की समस्याओं और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। थानाध्यक्ष ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा और पुलिस आम लोगों के सहयोग से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

गोष्ठी में यातायात सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए लोगों से सभी यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई। दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, दो से अधिक सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने तथा शराब के नशे में वाहन संचालन से बचने को कहा गया। साथ ही अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने की अपील की गई। सवारी और मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग नहीं करने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया।

बाड़ीछीना बाजार में समय-समय पर लगने वाले जाम की समस्या पर भी विस्तार से चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों और वाहन चालकों से सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़े नहीं करने का अनुरोध किया, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारु बना रहे और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में होटल और ढाबा संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शराब परोसने अथवा शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

जनसंवाद के दौरान साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी और अन्य सामाजिक अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को विस्तार से जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, साइबर ठगी या अपराध संबंधी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत बनाने पर बल देते हुए लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments