➠ मासिक बैठक में पान सिंह लटवाल जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत
➠ अब तक जिले में साढ़े आठ हजार नये सदस्य बनाने का दावा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: इनदिनों जिले में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान में जुटे उत्तराखण्ड क्रांति दल अपनी चुनावी रणनीति बना रहा है। सदस्यता अभियान के तहत अब तक जिले में करीब साढ़े आठ हजार नये बनाये हैं। यह जानकारी उक्रांद के जिला इकाई की मासिक बैठक कही गई।
यहां जिला कार्यालय में आयोजित मासिक बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड क्रांति दल के ऑफलाइन सदस्यता अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग 8,500 नए सदस्य संगठन से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में उक्रांद की नीतियों, जनसरोकारों एवं संघर्षों की व्यापक चर्चा हो रही है, जिससे संगठन के प्रति आम जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इस बैठक में सर्वसम्मति से पान सिंह लटवाल को उक्रांद का जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया और उनका स्वागत कर उम्मीद जताई कि वे संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को और गति देने तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वर्ष 2001-2002 से लंबित पुलिस ग्रेड पे 4600 करने की मांग को लेकर समर्थन देते हुए सर्वसम्मति से तय किया कि 13 जुलाई यानी कल अल्मोड़ा से यूकेडी कार्यकर्ता देहरादून पहुंचकर आंदोलन में सहभागिता करेंगे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री एडवोकेट देवेश जोशी ने किया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, जिला युवा अध्यक्ष रघुवर भाकुनी, युवा केंद्रीय संगठन मंत्री नरेश सिंह बिष्ट, युवा जिला महामंत्री रवि नेगी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।



